





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में पीबीएम अधीक्षक डॉक्टर बी.सी. घीया का किया सम्मान-We Are Foundation द्वारा किया गया फाउंडेशन की फाउंडर-डायरेक्टर एवं चेयरमैन अर्चना सक्सेना ने साफा पहनाकर डॉ. घीया का स्वागत-सम्मान किया और कहा कि “यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि डॉ. बी.सी. घीया जैसे सम्मानित चिकित्सक इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन हुए हैं।






को-डायरेक्टर अलका पारिक, सेंटर हेड गीता रामचंद्रानी, पैट्रन विजय जी स्वामी, सदस्य मंजू दानिया, मोनिका शर्मा, अमित मित्तल, भगवान दास रामचंद्रानी , आयशा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग विभाग द्वारा आज पीबीएम अस्पताल बीकानेर के वरिष्ठ चिकित्सा डॉक्टर बीसी घीया का स्वागत एवं अभिनंदन गुलदस्ता भेंट कर किया इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक प्रदेश महासचिव गौरी शंकर गहलोत ,कांग्रेस नेता नंदकुमार गहलोत, घनश्याम सोलंकी, गोपाल सिंह ,राजीव गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष रुपाराम चौधरी , कांग्रेस सेवादल के नर्सिंग महाराज ने बधाई देते कहा कि डॉ बी सी घीया के कार्यकाल में बीकानेर और पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक महासचिव गौरी शंकर गहलोत कांग्रेस नेता नंदकुमार गहलोत ने आशा व्यक्त की कि डॉ बी सी घीया के दीर्घकालीन अनुभव से चिकित्सा क्षेत्र में पूरा बीकानेर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा सेवा भावना के साथ व समाज हित में व्यापक सुचारू रूप से सभी अस्पतालों में उत्कृष्ट निर्णय के साथ सतत प्रयास से प्रत्येक मरीज को लाभान्वित हो सकेगा