





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 1 की मौत व 5 घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पाँच लोग घायल हो गए। यह हादसा बीछवाल बाईपास पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। लाखुसर निवासी राजूराम पुत्र तेजाराम जाट अपने परिजनों के साथ स्कॉर्पियो में लाखुसर जा रहे थे। शाम करीब सात से आठ बजे के बीच चालक मोतीराम पुत्र लिखमाराम ने गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए नियंत्रण खो दिया, जिससे स्कॉर्पियो पलट गई। हादसे में ओमप्रकाश, घनश्याम, सीमा, पाना देवी और गोगा देवी घायल हो गए। वहीं, राजूराम की माता शारदा देवी पत्नी तेजाराम गंभीर रूप से घायल हुईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।





बीछवाल पुलिस ने चालक मोतीराम के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।