ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20251025 WA0027 चिकित्सा मंत्री खींवसर से मिले पचीसिया और लदरेचा, मेडिसिन विंग के बारे में दी जानकारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव एडवोकेट राजेश लदरेचा ने राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर से वार्ता कर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में बन रही सर्वसुविधायुक्त मेडिसिन विंग की जानकारी प्रदान की तस्थ बताया कि श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई के मुख्य ट्रस्टी कन्हैयालाल मूंधड़ा द्वारा 100 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से पीबीएम अस्पताल परिसर में निर्मित अत्याधुनिक मेडिसिन विंग अब लगभग तैयार है, जो पूरे संभाग के मरीजों के लिए भविष्य की चिकित्सा जरूरतों के लिए उपयोगी साबित होगी।

यह मेडिसिन विंग बीकानेर के स्वास्थ्य ढांचे में मील का पत्थर साबित होगी। करीब 2.89 लाख वर्गफीट में फैली इस मेडिसिन विंग में 527 बेड होंगे जिसमें जनरल बैड के 9 वार्ड, 20 बैड के 3 आईसीयू वार्ड, 9 बैड का 1 आइसोलेशन वार्ड, डबल और ट्रिपल बैड के 14 कॉटेज, सिंगल बैड के 39 कॉटेज, 11 बैड का कोन्विकट वार्ड, 9 बैड का आर्मी वार्ड, 8 डॉक्टर चेम्बर, आर ओ वाटर के 16 बूथ, 232 टॉयलेट, 91 बाथरूम, 150 कुर्सी का लेक्चर रूम, 600 कुर्सी का वेटिंग हॉल, 165 कैमरा, 1250 किलोवाट के 2 जेनरेटर, ऑक्सीजन मेनीसोल्ड प्लांट, रोगी के साथ आने वाले अटेंडेंट के लिए बैड, प्रत्येक टॉयलेट में इमर्जेंसी बेल, हाईटेक फायर सिस्टम, 76000 स्क्वेयर फुट पार्किंग एरिया, 7000 स्क्वेयर फुट केन्टीन एरिया, 4 लिफ्ट, 4000 स्क्वेयर फुट योगा एरिया, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सभी प्रमुख चिकित्सा सुविधाएं मौजूद होंगी।

साथ ही बताया कि इस मेडिसिन विंग का निर्माण 21 जून 2021 को शुरू हुआ था जो अब तकरीबन तैयार है,जिसे शीघ्र ही राज्य सरकार को जनहित में सुपुर्द कर दिया जाएगा। यह मेडिसिन विंग न केवल बीकानेर बल्कि पूरे पश्चिमी राजस्थान के मरीजों के लिए एक नई उम्मीद, एक नया जीवन बनकर उभरेगा। मेडिसिन विंग की भव्यता एवं उपयोग की जानकारी पाकर मंत्री खींवसर ने कहा कि वाकई में बीकानेर भामाशाहों की नगरी है जहां नर सेवा नारायण सेवा व समाज से कमाया समाज को पुनः लौटाने का भाव बहुतायत देखने को मिलता है । जल्द ही बीकानेर आकर भामाशाह द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में किये गए इस अनुकरणीय पहल को देखूंगा ।


Share This News