





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज नयाशहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक स्तर पर जम्भेश्वर नगर, प्रताप बस्ती और भाटो के बास में सर्च अभियान चलाया। मिली जानकारी के अनुसार श्रवणदास संत की अगुवाई में नयाशहर, कोटगेट ,मुक्ताप्रसाद, सदर, जेएनवीसी थानाधिकारी मौजूद रहे। इसमे 120 जवान और डॉग स्क्वायट की टीमें भी रहीं मौजूद। पुलिस ने तीन बाइक, एक स्कार्पियें ,एमडी, हजारों की नकदी के साथ चार संदिग्धों को राउंडअप किया। इसके साथ ही दो एनडीपीएस के मुकदमें दर्ज किये गए।




