ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
1001828195 महिला सशक्तिकरण को समर्पित खेल उत्सव 7 और 8 मार्च को, होंगी विविध प्रतियोगिताएं Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पारंपरिक खेलों के बारे में नई पीढ़ी को अवगत करवाने के लिए लघु उद्योग भारती बीकानेर की ओर से विशेष पहल की गई है। महिला दिवस के अवसर पर 7 और 8 मार्च को खेल दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं को खेलों से जोड़ने और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का विशेष प्रयास किया जाएगा। इस बारे में…

होटल राजमहल में आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष राजेश गोयल, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र अग्रवाल, महिला इकाई अध्यक्ष राखी चौरडिया, आयोजन खेल प्रभारी आशु मलिक, विशेष सहयोगी पूजा डागा , जोधपुर प्रांतीय अध्यक्ष बालकिशन परिहार तथा सचिव राकेश जाजू ने आयोजन की जानकारी दी।

अध्यक्ष राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में खो-खो, सतोलिया, रस्सा-कसी और क्रिकेट जैसे आउटडोर खेलों के साथ पहल दूज, म्यूजिकल चेयर, आंख मिचोली, पोशाम भई पोशांबा जैसे इंडोर खेल भी आयोजित किए जाएंगे।
प्रांतीय अध्यक्ष बालकिशन परिहार ने बताया कि यह आयोजन रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड नंबर 5 स्थित राधे कृष्णा पैलेस में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम महिलाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ताकि उन्हें खेलों से जोड़ा जा सके और नई पीढ़ी को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिले।

महिला इकाई अध्यक्ष राखी चौरडिया ने बताया कि दोनों दिनों में चार-चार इंडोर और आउटडोर खेल खेले जाएंगे तथा इसमें बीकानेर की सभी महिला स्वयंसेवी संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है, जिनमें रोटरी, भारत विकास परिषद, जीतो सहित अन्य संस्थाएं शामिल हैं।
आयोजन खेल प्रभारी आशु मलिक ने बताया कि आउटडोर खेलों के लिए आठ-आठ सदस्यीय टीम बनाई गई है और इंडोर खेलों में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रति खेल प्रतिदिन 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे तथा सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

लघु उद्योग भारती के सचिव राकेश जाजू ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए होगी, जबकि छोटे बच्चे खेलों का आनंद ले सकेंगे। अब तक आउटडोर खेलों में 12 टीमों की प्रविष्टि तथा 50 से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण प्राप्त हो चुका है।
लघु उद्योग भारती संगठन में वर्तमान में 166 सदस्य हैं, जो बीकानेर के उद्योग और व्यापार के विकास के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


Share This News