ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260105 WA0004 अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता मे राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर रहा प्रथम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई द्वारा महाविद्यालय स्तर की अंतर महाविद्यालय हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता एवं आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद गजेंद्र सिंह राठौड़ एवं भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने बताया कि (AI) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव जीवन के लिए वरदान या अभिशाप – विषय पर अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता मे राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और श्री नेहरू शारदा पीठ महाविद्यालय का द्वितीय स्थान रहा। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद अशोक सोनी, अप्रितम क्लब अध्यक्ष एम. पी. अग्निहोत्री, राजकुमारी व्यास, निर्णायक जज विपिन जैन, रफी अहमद, मनोज जाखड़ आदि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में लीला कृष्ण चावलाकौशलेश गोस्वामी आदि ने स्वागत किया।सचिव विक्रांत कच्छावा ने बताया कि बीकानेर के 8 महाविद्यालयो ने भाग लिया जिसमे राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर, बीकानेर की वंशिका मेघवाल, चंचल शर्मा, सुमित नायक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महिला सहभागिता विभाग से रश्मि कल्ला और जय भीम संस्थान के व्यवस्थापक के अनुसार प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर श्री नेहरू शारदा पीठ महाविद्यालय के चेतन सैनी, ज्योति उपाध्याय, वीणा सुथार रहे।

शिक्षाविद सुभाष बिश्नोई एवं शिक्षाविद विशाल सोलंकी, गौरीशंकर डूडी एवं घनश्याम डूडी की सक्रियता से प्रतियोगिता का आयोजन सफल रहा। विजय कपूर और मातृशक्ति चाँद खाँ ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

निर्णायक के रूप में मौजूद विपिन जैन, रफी अहमद एवं मनोज जाखड़ ने (AI) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव जीवन के लिए वरदान है इसके पक्ष की और विपक्ष की संक्षिप्त जानकारी दी।


Share This News