





Thar पोस्ट न्यूज। गर्मी में भी सर्दी का अहसास! एक बार फिर मौसम बदलने से तापमान गिरा है। जो लोग होली के बाद कूलर एसी, पंखे चला रहे थे वो अब गर्म कपड़े पहन रहे है। मौसम विभाग ने 20 मार्च 2026 को प्रदेश के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर में अलसुबह 3 बजे से ही मेघ गर्जन के साथ बारिश का दौर जारी है। राजस्थान के अनेक जिलों में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। विभाग का कहना है कि 23 मार्च तक मौसम बिगड़ा रहेगा। हालांकि फलौदी सट्टा बाजार के अनुसार इस पूरे माह मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा।




