ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260319 192146 5 साल से बंद था, राजीव गांधी तरणताल, विधायक व्यास ने किया शुभारम्भ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राजकीय एमएम खेल मैदान स्थित राजीव गांधी तरणताल एक बार फिर से शुरू हो गया है। विधायक जेठानंद व्यास के प्रयासों से इस तरणताल का नवीनीकरण करवाया गया और अब यह आमजन व तैराकों के लिए खोल दिया गया है। विधायक ने गुरुवार को इसे पुनः शुरू किया।

बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 19 लाख 50 हजार रुपये की लागत से तरणताल का नवीनीकरण किया गया। लंबे समय से बंद पड़े इस स्विमिंग पूल को फिर से चालू कराने के लिए विधायक व्यास पिछले कई महीनों से लगातार प्रयासरत थे। अब नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद इसका उद्घाटन कर दिया गया और जल्द ही यहां नियमित रूप से तैराकी शुरू हो जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बना है तरणताल

एमएम ग्राउंड में बना राजीव गांधी तरणताल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। यह 25 बाय 50 मीटर का तरणताल है, जिससे भविष्य में यहां जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने की भी संभावना बढ़ गई है।

यह रहे मौजूद

उद्घाटन अवसर पर राजेन्द्र पंवार, किशन चौधरी, जे.पी. व्यास, दीपक पारीक, आशा आचार्य, दिनेश चौहान, प्रदीप उपाध्याय, रघुनंदन आचार्य एवं संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Share This News