ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260203 WA02401 scaled पुष्करणा ओलंपिक सावा : खिरोड़े की सामग्री वितरित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर परकोटा अब एक आंगन बन चुका है यहां प्रसिद्ध ओलंपिक पुष्करणा सावे की तैयारियों की रंगत शुरू हो गई है। 10 फरवरी के इस सावे में सैंकड़ों शादियां होनी है। प्रवासी बीकानेर के बाशिंदे भी पहुंच रहे है। परकोटे में लंका से लेकर आचार्य चौक, व्यासों, तेलीवाड़ा से लेकर मोहता, हर्षो के चौक बारह गुवाड़ जनता प्याऊ जस्सूसर ,नत्थूसर गेट, रामदेव पार्क, लाली बाई बगेची मुरलीधर व्यास कॉलोनी आदि में घरों में शादियों की रंगत है। आज 55 कन्याओं को वितरित की गई सामग्री। पुष्करणा समाज के आगामी सामूहिक सावे पर पुष्करणा महिला मंडल की ओर से कन्याओं को खिरोड़े की सामग्री का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष शारदा पुरोहित ने बताया कि 55 कन्याओं को सामग्री का वितरण किया गया। इसमें पांच किलो चावल, पांच किलो मूंग ,पांच किलो चीनी ,पांच किलो पापड़ ,पांच किलो बड़ी, गुड की भेली ,दूध के लिये कलश, दो साड़ी व श्रृंगार सामग्री के साथ बतौर शगुन नारियल प्रदान किये गये। वितरण स्थल पर उपस्थित कन्याओं का तिलक कर साड़ी देकर सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया गया। इस मौके पर मंडल की संरक्षक अर्चना थानवी ,सचिव सुनेका हर्ष, कोषाध्यक्ष इन्दु हर्ष, डॉ विजय लक्ष्मी व्यास, इन्दू पुरोहित, राजकुमारी व्यास, तरूणा पुरोहित, मीनाक्षी हर्ष, पिंकी पुरोहित, अनुपमा रंगा, कृष्णा हर्ष, जमना व्यास ,आशा व्यास ,बसंती हर्ष, गीता व्यास ,वंदना पुरोहित, आरती आचार्य, सुमन ओझा,गायत्री व्यास, सीमा पुरोहित, अरूणा चूरा, वंदना आचार्य ,रंजिता आचार्य, बबीता आचार्य, डॉ कमला कल्ला, कृष्णा थानवी आदि मौजूद रही। सचिव सुनेका हर्ष ने बताया कि पुष्करणा समाज में विवाह परंपरा के अनुसार कन्या पक्ष द्वारा विवाह के समय बर्तन सहित अन्य घरेलू सामग्री लेकर वर पक्ष के घर जाकर खिरोड़ा भरा जाता है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए महिला मंडल जरूरतमंद कन्याओं को यह सामग्री नि:शुल्क की,ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग मिल सके।


Share This News