ताजा खबरे
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदले
SAVE 20260325 201800 पुलिस अधीक्षक का स्वागत अभिनंदन किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा का बुधवार को मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल, अध्यक्ष एनडी रंगा, उपाध्यक्ष एनडी कादरी, सुनील बांठिया, रामकिशोर यादव, सचिव सैयद अख़्तर, प्रवक्ता दिलीप गुप्ता, शाकिर हुसैन चौपदार, योगीता भाटी, देवेश भाटी मित्र एकता सेवा समिति के आदि सदस्यों ने मुलाकात कर जिले में नियुक्ति पर स्वागत
अभिनन्दन किया।

संस्था संरक्षक सुनील दत्त नागल ने कहा कि जिस तरह से पुलिस प्रशासन ने ईदुल फितर पर्व एवं धर्म यात्रा निकलने के अवसर पर जिस तरह से शहर में कानून व्यवस्था बनाकर बीकानेर में सौहार्द को कायम रखा उसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं , ईदगाह कमेटी के प्रवक्ता एवं समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने कहा कि पतंगों का दौर अभी बीकानेर शहर में शुरू हो गया है जिसमें चाइनीज मांझा इस्तेमाल किया जाता है जिससे हजारों पक्षी घायल एवं मृत्यु हो जाती है और राह चलते दुपहिया वाहन चालक एवं पैदल चलने वाले भी इस चाइनीज मांझा के शिकार होते हैं, कृपया आप सब थानों को एक एडवाइजरी जारी करें कि इस पर सख्त एवं तीव्रता से बैचने वालों के खिलाफ कारवाई की जाए।

इस अवसर पर सखा संगम अध्यक्ष एवं संस्था के संरक्षक एनडी रंगा ने मृदुल कच्छावा को बीकानेर में पदभार ग्रहण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपसे बीकानेर शहर को काफी उम्मीदें हैं जिस तरह से शहर के युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है उसके लिए आप उचित कदम उठाकर शहर को इससे राहत प्रदान करवायेंगे।


Share This News