ताजा खबरे
पाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई
IMG 20260331 184752 भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर जीवंत झाँकियों से जीवन आदर्शों का भव्य प्रस्तुतीकरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महावीर जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जीवन, उपदेशों एवं सिद्धांतों को जीवंत झाँकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया । शालाध्यक्ष विजय कुमार जी कोचर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चिंतन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है। कार्यक्रम के तहत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा कुल 11 आकर्षक एवं संदेशपूर्ण झाँकियाँ, एसजेपीएस गतिविधियों को स्कैन कोड के माध्यम से प्रस्तुति, शाला के ए आई विद्यार्थियों द्वारा निर्मित रोबोट के माध्यम से आरती एवं चौबीस तीर्थंकरों के लिए नृत्य वंदना विशेष आकर्षण का विषय रहा। शाला सचिव सी ए माणक कोचर ने रैली द्वारा पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, स्वच्छता, कर्म सिद्धांत, महावीर का अंतिम उपदेश, निर्वाण, जियो और जीने दो जैसे विषयों को शामिल कर समाज को सकारात्मक एवं प्रेरणादायक दिशा देने का माध्यम बताया।
शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने इस आयोजन को भगवान महावीर के पंचशील सिद्धांत – अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य को अपने जीवन में अपनाने एवं युवाओं को संस्कार तथा संस्कृति से जोड़ने का प्रखर माध्यम बताया। मुख्य अतिथि आईएएस श्री गौरव जी बोथरा तथा जैन महासभा टीम के पदाधिकारिगण श्री लूणकरणजी छाजेड़, श्री चंपक मल जी सुराणा, श्री कन्हैयालाल जी बोथरा, श्री संजय जी सांड, श्री बसंत जी नवलखा, श्री विनोद जी बाफना, श्री जयचंद लाल जी डागा आदि ने स्मृति चिन्ह तथा नकद राशि भेंट कर टीम एसजेपीएस व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।


Share This News