Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर शहर में रविवार को रंगरेज समाज की युवा समिति द्वारा माहे रमजान पवित्र पाक महिने में  रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार पार्टी आयोजक रंगरेज समाज के मेहबूब अली रंगरेज ने बताया कि रंगरेज समाज के सामुदायिक भवन मोहता सराय स्थित यह  रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।

जिसमें बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, सखा संगम अध्यक्ष एनडी रंगा, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, जियाउर्रहमान आरिफ,साजिद अली सुलेमानी, नासिर सज्जाद तंवर,अमजद अली, जाकिर हुसैन,एजाज पठान, राहुल जादू संगत, नितिन वत्स, वाहिद अली सहित सभी समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस अवसर कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि पाक महीने रमजान में बीकानेर शहर में रोज़ा इफ्तार की महफ़िल में शामिल होकर भाईचारे, मोहब्बत और आपसी सौहार्द का पैगाम दिया। यही गंगा-जमुनी तहज़ीब हमारे बीकानेर की असली पहचान है।