ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20251231 100334 बीकानेर में दो महिलाओं ने फांसी लगाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चक 33 केवाईडी स्थित वन विभाग की नर्सरी में ननद-भाभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों महिलाओं के शव एक ही पेड़ से लटके मिले, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय विवाहिता रत्नी देवी नायक और 20 वर्षीय माया नायक निवासी 33 केवाईडी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों ने अपनी-अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला, खाजूवाला थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी, एएसआई मांगीलाल गोदारा, हेड कांस्टेबल खिंयाराम और कांस्टेबल ओमप्रकाश चौधरी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्राम पंचायत 40 केवाईडी के सरपंच रामेश्वरलाल गोदारा और 34 केवाईडी के सरपंच मांगीलाल मेघवाल भी घटनास्थल पर मौजूद है। प्रथमदृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। बीकानेर से एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।अनुसंधान के बाद ही पूरे घटन को स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Share This News