ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
candeal छात्रा की हत्या दुष्कर्म के विरोध में आक्रोश फूटा, पैदल, कैंडल मार्च Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के रणजीतपुरा बॉर्डर गांव में आठवीं कक्षा की नाबालिगा के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में जिला कलक्टर कार्यालय के सामने एबीवीपी की ओर से पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। गंगाशहर में कैडल मार्च भी निकाला गया। इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि तीन दिनों से पुलिस के हाथ खाली है। उन्होंने हत्यारे को पकड़वाने को दो लाख रूपये देने की घोषणा की। विश्नोई ने कहा कि हत्यारे को पकड़वाने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पूर्व पार्षद ने कहा कि दो दिनों में इस प्रकरण को अंजाम देने वाले पकड़ में नहीं आएं तो बड़ा आन्दोलन कर बंद जैसा कदम उठाने में पीछे नहीं हटेंगे।

एबीवीपी की ओर से पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शनकारी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर इस प्रकरण को लेकर आरोपी जल्द पकड़ में नहीं आता और उसे कठोर सजा नहीं मिलती तो छात्र वर्ग प्रदेशव्यापी आन्दोलन करेगा। उन्होंने कहा कि मासूम बेटी के साथ हुई दरिंदगी केवल एक परिवार का दु:ख नहीं,बल्कि पूरे समाज की आत्मा को आहत करने वाली घटना है। एक बेटी के साथ ऐसा अमानवीय अपराध किसी भी सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य है।इस प्रकार का कृत्य कतई माफी योग्य नहीं है।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव डॉ. सीमा जैन ने बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के रणजीतपुरा में एक नाबालिग बालिका के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और हत्या की घटना पर गहरा रोष और निंदा व्यक्त की है।

घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपियों का पुलिस की गिरफ्त से बाहर होना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। डॉ. जैन ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि एक मासूम के साथ इतनी बर्बरता हुई और प्रशासन अब तक ठोस कार्रवाई करने में विफल रहा है। आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। पुलिस की ढिलाई को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए। मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।”राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों ने सभ्य समाज को शर्मसार कर दिया है। रणजीतपुरा की घटना मानवता पर कलंक है।

यदि पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को नहीं पकड़ा, तो अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होगी।”अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मुख्यमंत्री और राजस्थान पुलिस प्रशासन से मांग करती है कि इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए दरिंदों को उनके किए की कड़ी सजा दिलाई जाए।


Share This News