ताजा खबरे
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदले
IMG 20241023 101608 3 नगर निगम आम चुनाव 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन के लिए चल रहा विशेष अभियान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम आम चुनाव 2026 के तहत मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के बाद प्रतिदिन दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं विलोपन (हटाने) का कार्य किया जा रहा है।
निर्वाचक पंजीयन अधिकारी नगर निगम श्री रमेश देव ने बताया कि नगर निगम की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की अर्हता तिथि 01.01.2025 एवं अंतिम प्रकाशन दिनांक 07.01.2025 के आधार पर किया गया है। इसके बाद विधानसभा की मतदाता सूची में पंजीकृत हुए मतदाता नगर निगम की वर्तमान मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं।

इसके मद्देनजर बीकानेर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के सभी वार्डों के मतदाताओं से आग्रह किया गया है कि जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे वंचित मतदाता अपने साथ फोटो, जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण की स्वप्रमाणित प्रति लेकर संबंधित प्रगणक (बीएलओ) से संपर्क कर अपना नाम जुड़वाएं। यह कार्य 7 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक किया जा सकेगा।

इसके अतिरिक्त 5 अप्रैल 2026 को विशेष अभियान के तहत सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर नाम पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मतदाता सूची पर दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके पश्चात प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।


Share This News