ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20250527 111414 1 पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में रोगी के 25 हजार चोरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के ट्रोमा सेंटर में एक मरीज के परिजन की जेब से 25 हजार रुपए चोरी हो गए। यह घटना गुरुवार दोपहर एक्सरे रूम के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर कोलायत के वार्ड 13 झझू बास निवासी दीपक पुत्र विशनाराम अपनी मां मघी देवी को हाथ की तकलीफ के चलते ट्रोमा सेंटर लेकर आया था। चिकित्सक ने एक्सरे की सलाह दी।एक्सरे कराने के दौरान दीपक की पैंट की पीछे की जेब में रखे 24 हजार 100 रुपए गायब हो गए। दीपक ने बताया,”मैं पहली बार पीबीएम अस्पताल आया था। मां को दिखाने के लिए गांव से 25 हजार रुपए लेकर निकला था। कुछ राशि किराए में खर्च हुई और शेष 24 हजार 100 रुपए चोरी हो गए।”
दीपक ने बताया कि जब एक्सरे खत्म हुआ और उसने जेब संभाली तो रुपए नहीं मिले।उसने तुरंत ट्रोमा सेंटर के कर्मचारियों को सूचना दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।बाद में वह पीबीएम पुलिस चौकी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

घटना के बाद दीपक और उसके साथ आई महिलाओं ने पीबीएम अस्पताल के सर्वर रूम में जाकर सीसीटीवी फुटेज देखने का प्रयास किया, लेकिन ट्रोमा सेंटर के सभी कैमरे बंद मिले।इस कारण चोरी की घटना कहीं कैद नहीं हो सकी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, ट्रोमा सेंटर में सुबह आउटडोर के समय बड़ी भीड़ रहती है और एक्सरे रूम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कमजोर रहती है।

पीबीएम अधीक्षक डॉ.बी.सी.घीया ने बताया कि एक दिन पहले ट्रोमा सेंटर का निरीक्षण किया गया था और खराब कैमरों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए थे।गुरुवार शाम तक सभी कैमरे चालू कर दिए गए हैं।पुलिस चौकी के कांस्टेबल सुरेंद्र ने बताया,पीडि़त व्यक्ति ने चौकी में आकर शिकायत दी है।उसे सदर थाने में मामला दर्ज कराने को कहा गया है ।ट्रोमा सेंटर के कैमरे घटना के वक्त बंद होने की बात पुलिस ने भी मानी है।


Share This News