ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20250527 111414 1 बीकानेर : विवाहिता से दुष्कर्म का मामला, अश्लील फ़ोटो व ब्लैक मेल किया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में। एक विवाहिता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसी की कंपनी में सिक्युरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत युवक ने उसे विश्वास में लेकर नशे में दुष्कर्म किया, अश्लील फोटो खींची और बाद में ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूली। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2020 में पति से अलगाव के बाद वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगी थी। इसी दौरान कंपनी में कार्यरत आरोपी युवक से उसकी पहचान हुई। आरोपी उसकी बीमारी के बहाने घर आने-जाने लगा और विश्वास हासिल कर लिया। 25 अप्रैल को आरोपी युवक मिठाई का डिब्बा लेकर उसके घर पहुंचा और ‘प्रसाद’ बताकर खिलाया। मिठाई में नशे की दवा मिलाने से विवाहिता बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर ₹53,000 रुपए वसूले और सादे कागजों पर हस्ताक्षर भी करा लिए। इतना ही नहीं, आरोपी उसे जयपुर ले जाकर होटल में भी शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी।


Share This News