ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20241023 101608 2 राजस्थान प्राइवेट स्लीपर बसों की हड़ताल खत्म Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। प्राइवेट बसों की चार दिन से चल रही हड़ताल खत्म। राजस्थान की निजी स्लीपर बसों की हड़ताल परिवहन मुख्यालय में हुई बैठक के बाद खत्म। बस ऑपरेटर्स यूनियन ने बिना शर्त हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। बैठक में परिवहन मंत्री और डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा की मौजूदगी में समाधान निकला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम के निर्देश पर बस ऑपरेटर्स यूनियन और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच हुई चर्चा में सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों और बॉडी कोड का पालन किए बिना किसी बस को संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि बस ऑपरेटर्स यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार जितने ही गंभीर हैं। उन्होंने कहा, “हम बिना किसी शर्त के हड़ताल वापस लेते हैं और आगे से सभी बसें सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करेंगी।” यूनियन प्रतिनिधि मदन यादव ने बताया कि सुरक्षा से जुड़े नियमों के अलावा अन्य लंबित मांगों पर भी परिवहन विभाग ने जल्द निर्णय का आश्वासन दिया है।


Share This News