ताजा खबरे
विधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्मा
IMG 20251029 234247 बीकानेर में आयोजित सभा में बेनीवाल ने लिया संकल्प Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में हजारों समर्थकों के बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बुधवार को अपना सातवां स्थापना दिवस मनाया। बीकानेर के पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान पर पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल सहित विधायक व पूर्व विधायक मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने केक काटकर स्थापना दिवस पर भजनलाल शर्मा को उखाड़ फैकने का संकल्प लिया। पार्टी पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा-रामेश्वर डूडी की कमी हनुमान बेनीवाल दूर करेंगे। बीकानेर की राजनीति में उनकी इस कमी को बेनीवाल ही दूर कर पाएंगे।

इस अवसर पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हाल ही में आई पुलिस अधिकारियों की लिस्ट में एक दर्जन अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग मिली है ,ये वही अधिकारी हैं, जिन्होंने अशोक गहलोत की सरकार बचाई थी, फोन टेप किए थे।इससे हम अंदाज लगा सकते हैं कि गहलोत और भजनलाल मिले हुए हैं।

पहले वसुंधरा और गहलोत मिले हुए थे। गहलोत का बार-बार यह बयान कि पंडित भजनलाल मुझे सूट करता है, यह सीएम रहने चाहिए ताकि आगे ठीक होगा। इससे आप अंदाज लगा सकते हो कि कांग्रेस और भाजपा मिली हुई है।

बीकानेर जैसे शांत इलाके में भी अपराध हो रहे हैं। आज आम आदमी ही नहीं व्यापारी, नेता और अधिकारी कोई भी सुरक्षित नहीं है। राजस्थान अपराध में एक नंबर पर आ चुका है और हमारी बहन-बेटियां भी सुरक्षित नहीं है। इसकी जिम्मेदार कांग्रेस और बीजेपी है, जिन्होंने 70 साल तक राज किया। इसमें ब्यूरोक्रेसी का भी बड़ा फैलियर है।बाहर बैठे लोग यह कहते हैं कि हमने ऐसा करवा दिया। उनसे पुलिस नहीं सरकार ही लड़ सकती है, सरकार को इंटरपोल से बात करके तमाम अपराधियों को लाना चाहिए।

उन्हें सलाखों के पीछे ठूंस देना चाहिए, अपराध अपने आप ही खत्म हो जाएगा।कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री दिलीप चौधरी व सेवानिवृत्त आरएएस ने रालोपा की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें बेनीवाल ने पार्टी का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया।

ये संकल्प लिए

  1. किसानों को कर्ज माफी दिलाना, एमएसपी पर काम करना।
  2. युवाओं को अवसर व रोजगार दिलाना। पेपर लीक पर कार्रवाई करना।
  3. शिक्षा में सुधार करना, सरकारी स्कूलों को सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाना।
  4. भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और सरकार बनाने का लक्ष्य। हर विभाग में ई-गवर्नेंस लागू करना। सशक्त लोकायुक्त स्थापित करना।
  5. महिला सशक्तिकरण का संकल्प। रेप के मामलों का कलंक मिटाना।
  6. सामाजिक न्याय व सभी समाजों को समान अवसर का संकल्प। सभी को समान अवसर दिलाना।
  7. नशाखोरी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Share This News