ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260126 WA0014 बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण व प्रतिभा सम्मान समारोह’ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, बीकानेर की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में पूरी टीम के साथ गरिमामय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित अतिथियों एवं प्रतिभाओं में श्री ऋषि सुधांशु पाण्डेय (RAS), उपायुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण बीकानेर, शल्य चिकित्सा विभाग डॉ. भूपेन्द्र शर्मा , प्राचार्य, एस.पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर डॉ. नजमुल हसन, एसोसिएट प्रोफेसर, एस.पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर एडवोकेट अजय पुरोहित, अध्यक्ष, बार काउंसिल, बीकानेर श्री धीरेंद्र शेखावत, थानाधिकारी, कोटगेट, बीकानेर, रमेश पुरोहित शामिल रहे। इसके अतिरिक्त श्री पियूष सोढ़ी को मलेशिया में आयोजित मिस्टरदृमिस यूनिवर्स बॉडी बिल्डिंग चौंपियनशिप में क्लासिक बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण तथा वॉरियर्स श्रेणी में रजत पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। श्रीमती रमणदीप सोढ़ी जी को इसी प्रतियोगिता में वूमेन फिगर एवं ग्लैमर श्रेणी में रजत तथा मोनोकिनी श्रेणी में कांस्य पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों को भारत के संविधान की प्रस्तावना का चित्र भेंट किया गया, जो संविधानिक मूल्यों, लोकतंत्र एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा।
झंडारोहण के पश्चात सभी ने शुभकामनाएँ दीं तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। समारोह राष्ट्रभक्ति, सम्मान और सामाजिक एकता की भावना से ओत-प्रोत रहा।

समारोह में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन साँड, नरपत सेठिया
, वेद प्रकाश अग्रवाल, प्रेम रतन जोशी, कमल बोथरा, सुशील कुमार यादव, मनोज सोलंकी, साजिद सुलेमानी, समुन्द्र सिंह राठौड़, तोलाराम चांडक, भंवर सिंह राजपुरोहित, बजरंग सेवग, विनोद भोजक, पानमल डागा, दामोदर मोहश्वरी, गोपीकिसन गहलोत, सत्यनारायण सिंगोदिया, एडवॉकेट प्रशांत तंवर, हेतराम गौड, पवन के राजपुरोहित,योगेश खत्री, अनिल सोनी, ,दिलीप मोंगा, विक्की जैन, विनोद गोयल ज्योति रंगा उपस्थित रहें।


Share This News