ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260222 230241 विधायक जेठानंद व्यास ने 114 बेटियों को सहयोग राशि भेंट की Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास की पहल पर शिवकुमार मोहन प्यारी जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा रविवार को पुष्करणा भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 10 फरवरी को ओलंपिक सावे के अवसर पर दांपत्य सूत्र में बंधने वाली 114 बेटियों को 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सह संपर्क प्रमुख योगेंद्र भाईसाहब थे। वहीं अतिथियों के रूप में संत सरजू दास महाराज, ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम के अधिष्ठाता पंडित रामेश्वरानंद महाराज, पंडित जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’, समाजसेवी राजेश चूरा, मनमोहन सिंह यादव, शिक्षाविद रामजी व्यास, टेकचंद बरडिया, शशि शर्मा, कमल व्यास, भंवरलाल आचार्य तथा जय नारायण व्यास सहित शहर के अन्य गणमान्यजन बतौर अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि उन्होंने 10 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने वाली सर्व समाज की बेटियों के लिए अपने माता-पिता की स्मृति में स्थापित ट्रस्ट की ओर से 11-11 हजार रुपये देने का वादा किया था, जिसे निभाते हुए आज सभी बेटियों को यह राशि समर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि ये सभी कन्याएं उनकी बहनें और बेटियां हैं तथा इनके लिए भविष्य में भी किसी भी सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

विधायक ने बताया कि 114 बेटियों ने जनसुनवाई केंद्र पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन किया था। इनमें पुष्करणा ब्राह्मण समाज की 94, अन्य ब्राह्मण वर्ग की 5, माली समाज की 2, सोनी समाज की 2, स्वामी समाज की 1, रावत समाज की 1, रेगर समाज की 1, सुथार समाज की 2, वाल्मीकि समाज की 2 तथा राजपूत एवं कुम्हार समाज की एक-एक कन्या शामिल थीं। इन सभी को सहायता राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने इन बेटियों के सम्मान में विवाह वाले दिन इनके कन्यादान तक उपवास भी किया था।

इस अवसर पर सरजू दास महाराज ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा विधायक की अगुवाई में यह एक सराहनीय कार्य है, जो बेटियों के प्रति सम्मान और संबल की भावना को दर्शाता है। रामेश्वरानंद महाराज ने कहा कि पुष्करणा ब्राह्मण समाज का ओलंपिक सावा गरिमामय एवं परंपरागत आयोजन है, और इस दिन विवाह बंधन में बंधने वाली बेटियों को सहायता देना एक उत्कृष्ट पहल है।

पुजारी बाबा ने कहा कि समाज की परंपराओं को बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं द्वारा समय-समय पर प्रोत्साहन स्वरूप घोषणाएं की जाती रही हैं, और यह कार्य भी विशेष महत्व रखता है।

इस दौरान समाजसेवी राजेश चूरा, मनमोहन यादव, शिक्षाविद रामजी व्यास, टेकचंद बरडिया, शशि शर्मा, कमल व्यास, भंवरलाल आचार्य, जय नारायण व्यास ने भी विचार रखे और विधायक के इस नवाचार को सराहा।

ट्रस्ट के दुर्गाशंकर व्यास ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा ट्रस्ट की पहल के बारे में जानकारी दी। ट्रस्ट अध्यक्ष कमल किशोर व्यास ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजा सखी ने किया।

इस दौरान दुर्गा शंकर आचार्य, सरजू नारायण पुरोहित, त्रिलोक नारायण पुरोहित, विजय पनिया, अनिल बोड़ा, सुनील बोड़ा, जितेंद्र आचार्य, पूर्व पार्षद शिव शंकर रंगा, गोर्धन पुरोहित, किशन चौधरी पूर्व पार्षद किशोर आचार्य, अमित व्यास, सुरेंद्र व्यास पीए साहब, आशा आचार्य, आरती आचार्य, शारदा पुरोहित, अर्चना थानवी और राजकुमारी व्यास सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजा सांखी ने किया।


Share This News