ताजा खबरे
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कल लेंगे शपथभाजपा की ग्राम विकास यात्रा कल पहुंचेगी पेमासर व बेरासरबरसाती पानी ठहराव की समस्या से जल्दी मिलेगी मुक्ति, 59.10 करोड़ रुपए मिले, तीन स्थानों पर काम शुरूदेश: विदेश की खास खबरेंकोटगेट सांखला रेलवे फाटक अंडरपास तुरंत चालू करने हेतु आज कोटगेट पर चलाया अभियानहाइकोर्ट : रिश्ता टूटने के बाद सहमत संबंध अब दुष्कर्म नहींरोशनीघर चौराहे पर इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगीपश्चिम बंगाल विधानसभा भंगनहरबंदी केवल इतने दिन और, इस दिन से नियमित पानीविद्यार्थियों में कौशल विकास अत्यंत आवश्यक- प्रोफेसर मनोज दीक्षित, आरएसवी के विद्यार्थियों को खेल छात्रवृत्ति वितरित
IMG 20241023 101608 भाजपा की ग्राम विकास यात्रा कल पहुंचेगी पेमासर व बेरासर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सतीश पूनिया व ज्योति मिर्धा होंगी शामिल : श्याम पंचारिया

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी की ग्राम विकास यात्रा के तहत कल 9 मई को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ग्राम विकास यात्रा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि ग्राम विकास यात्रा का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान एवं युवा वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि कल सुबह 11 बजे बेरासर ग्राम में आयोजित ज्योति मिर्धा शामिल होंगी इसके पश्चात सांय 5 बजे पेमासर ग्राम में आयोजित ग्राम विकास यात्रा कार्यक्रम में सतीश पूनिया सहभागिता करेंगे।



Share This News