ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260113 WA0019 scaled पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में दो हजार काले चश्मे किए गए भेंट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा से मंगलवार को लोहड़ी और मकर सक्रांति पर श्री करणी ट्रेडर्स बीकानेर के सौजन्य से पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में विभागाध्यक्ष डॉ. जयश्री मुरली मनोहर को 2000 काले चश्मे सप्रेम भेंट किए गए। पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद और अन्य नेत्र रोगियों की आवश्यकता एवं उपयोगिता को देखते हुए समिति द्वारा पिछले लम्बे समय से लगातार काले चश्मे भेंट किए जा रहे हैं। समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सेवा समिति की प्रेरणा और भामाशाहों के सहयोग से अब तक चिकित्सालय में कुल 20360 काले चश्मे निशुल्क भेंट किए जा चुके हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. जयश्री मुरली मनोहर और स्टाफ ने समिति सदस्यों और भामाशाहों का पुनीत सेवा कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, उदयभान सिंह, ज्ञान प्रकाश यादव, मोहित राजपुरोहित इत्यादि उपस्थित रहे।


Share This News