Thar पोस्ट बीकानेर। मोहता चौक से लखोटिया की चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर आज दोपहर एक मकान का हिस्सा गिर गया। बड़ा हादसा टल गया। शैला महाराज छंगाणी के घर पर एक बड़ा हादसा होते बच गया। दोपहर के सवा बारह बजे के करीब शैला महाराज एक मंजिला मकान है। कल रात हुई बारिश के बाद आज अचानक दोपहर में मकान का हिस्सा भर-भराकर गिर गया। मकान के अंदर मौजूद लोगों और मुख्य रास्ते से निकलने वालों को कोई चोट नही पहुंची। मलबे के कारण मार्ग अवरुद्ध है। उल्लेखनीय है कि शहर में अनेक पुराने जर्जर मकान गिरने की स्थिति है।