ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 लापता युवक का ओरण में शव मिला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। पिछले दिनों 11 अप्रेल को एक लापता युवक का ओरण में शव झूलता मिला है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार युवक की पहचान सिलवाणा, नोखा हाल रामदेव नगर, गंगाशहर निवासी 25 वर्षीय कयूम खान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कयूम खान 11 अप्रैल 2026 को घर से निकल गया था। परिजनों ने गंगाशहर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। मंगलवार की शाम मुरलीमनोहर गौशाला के पीछे वाली ओरण भूमि में मृत मिला। वह एक पेड़ से फंदा लटकाकर झूल गया था।थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि उसकी पहली बीवी उसे छोड़ कर चली गई। इसके बाद उसने दूसरी शादी की। दूसरी बीवी भी 5-6 माह में ही उसे छोड़कर चली गई। वह उसे प्रेम करता था। दूसरी बीवी जाने के बाद कयूम ने नशे की गोलियां खाकर मरने की कोशिश की। उसके बाद एक बार फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। इस तरह कई बार आत्महत्या का प्रयास किया। आख़िर उसने ओरण में जाकर फांसी लगा ली। 


Share This News