ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251215 WA0006 scaled बीकानेर संभाग के मरीजों को नई मेडिसन विंग की सेवा मिलने की राह हुई आसान, जयपुर में राज्य सरकार व मूंधड़ा ट्रस्ट में एमओयू Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News


भामाशाह मूंधड़ा सहित चिकित्सा मंत्री खींवसर व मंत्री जोगाराम रहे मौजूद
Thar पोस्ट न्यूज। श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई द्वारा बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में 100 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से बनी मेडिसिन विंग का तौहफा जल्द ही पूरे बीकानेर संभाग के मरीजों को मिलने वाला है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय आरोग्य शिविर में राज्य सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर , मंत्री जोगाराम पटेल, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायित्री राठौड़, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग नरेश गोयल व श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी कन्हैयालाल मूंधड़ा व देवकिशन मूंधड़ा के मध्य आरयूएचएस जयपुर में एमओयू किया गया। ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वाराकाप्रसाद पचीसिया के अनुसार एमओयू में हुई शर्तानुसार ट्रस्ट को सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट मेडिसिन विंग पीबीएम अस्पताल बीकानेर को राज्य सरकार को शीघ्र हस्तांतरित करना प्रस्तावित है । इस समझौते के बाद इस अस्पताल में संचालित सभी व्यवस्थाओं का संचालन ट्रस्ट एवं अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा । जल्द ही जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस सी एम मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल पीबीएम बीकानेर का उद्धघाटन कर जनता की सेवा में राज्य सरकार को सुपुर्द कर दिया जाएगा । ट्रस्ट प्रवक्ता सावन पारीक ने बताया कि इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के प्रधानाचार्य डॉ सुरेंद्र कुमार वर्मा, सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट सचिव राजेश लदरेचा, उद्योगपति श्यामसुंदर सोनी, डॉ जितेंद्र आचार्य, सी ए संदीप पुरोहित आदि उपस्थित हुए ।


Share This News