ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251222 WA0021 ग्रामीण हाट बीकानेर में चार दिवसीय महेश ट्रेड फेयर 25 दिसंबर से Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। ग्रामीण हाट, बीकानेर में चार दिवसीय महेश ट्रेड फेयर का आयोजन 25 दिसंबर से।आज बीकानेर में हुई प्रेस कांफ्रेंस में बाबुलाल लाहोटी, सुरेश पेड़ीवाल ने बताया कि माहेश्वरी सभा शहर, बीकानेर और बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समरसता, स्वावलंबन एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने हेतु दिनांक 25 से 28 दिसंबर तक चार दिवसीय विशाल व्यापार मेले का आयोजन ग्रामीण हाट, जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर में किया जा रहा है। रामकुमार मूंधड़ा ने बताया कि मेले में समाज के बंधुओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, स्वदेशी उत्पादों एवं घरेलू उद्योगों की प्रदर्शनी के साथ विक्रय स्टॉल्स लगाई जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के कौशल और उद्यमिता को मंच प्रदान करना है। अध्यक्ष अनिल सोनी और जिलाध्यक्ष ललित झंवर ने बताया महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु समाज की महिलाओं को स्टॉल्स विशेष रूप से रियायती दरों पर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे अपने उत्पादों एवं कार्य को स्थापित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सके।

संयोजक आज्ञाराम पेड़ीवाल, महेश दम्मानी व नरेंद्र राठी ने बताया की मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारिवारिक गतिविधियाँ एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे। महासभा कार्यसमिति सदस्य बाबूलाल मोहता ने बताया की यह आयोजन युवाओं तथा महिलाओं को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करेगा।

समाज बंधु रघुवीर झंवर अंकित बिन्नानी, पवन कुमार राठी, रामकुमार मूंधड़ा, जितेन्द्र डागा तथा गौरव मूंदड़ा ने बताया की यह महेश ट्रेड फेयर इंश्योरेंस युक्त है, साथ ही सुरक्षा को देखते हुए सी.सी.टी.वी. कैमरे, इमरजेंसी व्यवस्था हेतु फायर ब्रिगेड, मेडिकल जैसी व्यवस्थाओं का भी प्रबंध किया गया है।

माहेश्वरी समाज आम जन से इस चार दिवसीय मेले में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध करता है। झूमर सोनी, अध्यक्ष


Share This News