ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
IMG 20241023 101608 नापासर के लिए पांच सौ स्ट्रीट लाइटें स्वीकृत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोदारा के प्रयास Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा के प्रयासों से नापासर कस्बे के लिए पांच सौ स्ट्रीट लाइटें स्वीकृत की गई हैं। श्री गोदारा ने बताया स्ट्रीट लाइटें लगाने का यह कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है तथा आगामी पंद्रह दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कस्बे के मुख्य मार्गों और सड़कों पर लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके बाद दूसरे चरण में मोहल्लों और गलियों में लाइटें लगाने का कार्य किया जाएगा। कार्य पूर्ण होने के पश्चात नगर के प्रत्येक क्षेत्र में उजाला होगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए संकल्पबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। साफ-सफाई तथा सीवरेज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के साथ सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है।


Share This News