ताजा खबरे
ग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसमपूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का किया सम्मानसिंथेसिस के विद्यार्थियों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणामबीकानेर में गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा निकलीकार्मिकों की मिली भारी अनुपस्थिति, राज्य स्तर से आई निरीक्षण टीम ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षणप्राचार्य व शिक्षक पर गिरी गाज, कार्मिक निलंबित शिक्षा निदेशक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
IMG 20241023 101608 कार्मिकों की मिली भारी अनुपस्थिति, राज्य स्तर से आई निरीक्षण टीम ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, जयपुर/बीकानेर। शिक्षा विभाग व पीडब्ल्यूडी कार्यालयों का लिया जायजा, शिक्षा विभाग में कई कार्यालय कक्ष बंद पाए गए, रजिस्टर नहीं किए जा सके जब्त

बीकानेर। राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय (निरीक्षण) विभाग द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) श्री सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित राज्य स्तरीय दल द्वारा किया गया। निरीक्षण दल में श्री रामस्वरूप विश्नोई (सहायक शासन सचिव), महेंद्र कुमार सरावट (अनुभाग अधिकारी), प्रेम राम पड़ेला (सहायक अनुभाग अधिकारी), वीर सिंह, तरुण कुमार मीणा (लिपिक ग्रेड-द्वितीय) सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे। निरीक्षण दल ने निदेशालय, प्रारंभिक शिक्षा, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग (अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय) में कार्मिकों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कई विभागों में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

निदेशालय, प्रारंभिक शिक्षा में राजपत्रित वर्ग के 86 में से 58 (67.44%) तथा अराजपत्रित वर्ग के 99 में से 67 (67.67%) कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा में राजपत्रित वर्ग के 114 में से 20 (17.54%) एवं अराजपत्रित वर्ग के 299 में से 61 (20.40%) कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।

इसी प्रकार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय में राजपत्रित वर्ग के 42 में से 22 (52.38%) तथा अराजपत्रित वर्ग के 113 में से 53 (46.90%) कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों एवं कक्षों पर ताले लगे हुए पाए गए, जिसके कारण उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन नहीं किया जा सका।

निदेशालय, प्रारंभिक शिक्षा में बंद पाए गए कक्ष/कार्यालय:

  1. निजी अनुभाग, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) – कक्ष संख्या 5
  2. श्रीमती पुष्पा चौधरी, वरिष्ठ निजी सहायक – कक्ष संख्या 54
  3. श्री कैलाश आचार्य – कक्ष संख्या 54
  4. कैशियर रूम
  5. श्री ललित कुमार व श्री माणक लाल सुथार , विभागीय जांच अनुभाग
  6. श्री राजेंद्र कुमार व्यास व श्री चम्पालाल सिंघल – कक्ष संख्या 35

निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा में बंद पाए गए कक्ष/कार्यालय:

  1. डॉ. सोनिया शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी – कक्ष संख्या 108
  2. श्री संजय धवन, वित्तीय सलाहकार – कक्ष संख्या 118
  3. श्री ओम पारिक, लेखाधिकारी – कक्ष संख्या 119
  4. श्री सुभाष माथुर, सहायक निदेशक – कक्ष संख्या 105

निरीक्षण दल ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी।


Share This News