ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
IMG 20260123 171258 scaled राजस्थानी संस्कृति के साथ देश -दुनिया की संस्कृति की साझा प्रस्तुति है 'मम्स किड्डो' Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News


Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में ‎फैशन शो’ मम्स किड्डो’ में युवतियों, महिलाओं बच्चों व पुरुषों में उत्साह। बीकानेर में पारिवारिक रिश्तों और फैशन को एक साथ प्रस्तुत करने वाले Mum’s किड्डो फैशन शो का ऑडिशन राउंड शुक्रवार को होटल रॉयल इन् में हुआ। ऑडिशन में मां-बेटी, मां-बेटा, पिता-बेटी और पिता-पुत्र की जोड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और रैंप पर अपने तालमेल, आत्मविश्वास और पारिवारिक जुड़ाव की झलक दिखाई। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल फैशन तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार के साथ आगे बढ़ने की सोच को मंच देने का प्रयास है, जिसे प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने सार्थक बनाया। मम्स किड्स फैशन शो का ग्रैंड फिनाले 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे के अवसर पर आयोजित किया जाएगा, जहां परिवार, फैशन और भावनाओं का उत्सव देखने को मिलेगा।

‎स्टार एंटरटेनमेंट के शो मेकर जय जोशी ने प्रेस मीट में बताया कि Mum’s किड्डो को इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि प्रतिभा को पारिवारिक समर्थन के साथ आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि ऑडिशन के दौरान जिस तरह माता-पिता और बच्चों ने साथ रैंप पर प्रस्तुति दी, वह केवल एक परफॉर्मेंस नहीं बल्कि भावनात्मक अभिव्यक्ति थी, जिसने इस शो की मूल भावना को मजबूत किया।

‎इस दौरान क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कर्ण प्रताप सिंह सिसोदिया ने कहा कि राजस्थानी संस्कृति को इस मंच से बढ़ावा मिलेगा। लोकराग फाउंडेशन के योगेश खत्री ने बताया कि कला, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहा है। Mum’s किड्डो इसी सोच का विस्तार है, जहां आधुनिक फैशन के साथ पारिवारिक संस्कारों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इस मंच से प्रतिभागियों को पहचान के साथ-साथ समाज को भी एक सकारात्मक संदेश मिलेगा।

‎धन्वी वाटर केयर की ओर से नवनीत पारीक ने बताया कि यह आयोजन स्वास्थ्य, स्वच्छता और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ी सोच को भी आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि Mum’s किड्डो जैसे आयोजन युवाओं को रचनात्मक दिशा देते हैं और परिवारों को एक-दूसरे के और करीब लाने का कार्य करते हैं।

‎आज हुए ऑडिशन राउंड में विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलजी ट्रेडिंग कंपनी से प्रताप सिंह, भुवनेश अरोड़ा, जंपिंग जंगल से प्रदीप गहलोत तथा धन्वी वाटर केयर से नवनीत पारीक ने शिरकत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को स्पॉन्सर के रूप में m4b भुज, ज्योति गारमेंट्स, होटल रॉयल इन, श्रीजी एव बाइक, अलंकार अकैडमी तथा सोलंकी इवेंट्स एंड साउंड्स का सहयोग मिला।

‎ऑडिशन की जूरी में योग गुरु पायल, फैशन डिजाइनर कोमल, मिस्टर बीकानेर लखन पारीक और भाजपा महिला शहर मंडल अध्यक्ष आशा पुरोहित शामिल रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, तालमेल और आत्मविश्वास के आधार पर चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

‎आयोजन को सफल बनाने में के-स्तर इवेंट की निशा खान, रूपाली राजपुरोहित, नवीन जोशी, मोनिका शर्मा और बंटी का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों के अनुसार चयनित प्रतिभागियों को आगे ग्रूमिंग सत्रों से जोड़ा जाएगा।


Share This News