ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260225 200932 वीर सावरकर की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण समारोह गुरुवार को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। महान क्रान्तिकारी और प्रखर राष्ट्रभक्त विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) की 60वीं पुण्यतिथि पर वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा गुरुवार 26 फरवरी को एम.एन.अस्पताल के सामने, डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के पास, गवर्नमेंट प्रेस रोड़ पर प्रातः 10.30 बजे वीर सावरकर की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण समारोह रखा गया है।

हाल ही में सार्वजनिक स्थानों और राष्ट्रीय मार्गों पर लगाई जाने वाली प्रतिमा से संबंधित संभाग स्तरीय समिति की बैठक के पश्चात बीकानेर शहर में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की प्रतिमा स्थापना की स्वीकृति जारी की गई थी।

वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति के संस्थापक सदस्य और पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रतिमा का अनावरण प्रख्यात कथावाचक साध्वी ऋतंभरा के कर कमलों द्वारा किया जाएगा तथा केन्द्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

मुख्य वक्ता विनायक जी विभाग प्रचारक, बीकानेर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सिद्धि कुमारी विधायक बीकानेर पूर्व, टेकचंद बरड़िया, विभाग संघचालक, बीकानेर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।


Share This News