





Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। वार्ड संख्या 80, स्थान :- मुडिया मालियों का मोहल्ला, जैन पाठशाला के पीछे नया कुआ सिटी कोतवाली बीकानेर। यहां के अनेक घरों में दरारें आने से गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इलाके के लोगो ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि हमारे मोहल्ले में जो सीवर लाइन का कार्य चल रहा है उनका कोई भी कार्य ठीक तरीके से नहीं हो रहा है। कार्य कर रहे कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से पानी की पाइप लाइन टूट गई और उन्होंने उसे उस समय ठीक ना करके उसे मिट्टी डाल दबा दिया जिससे पानी का बहाव घरों के नीचे की ओर हुआ। और घरों नींव की मिट्टी सरकने से घरों मे भारी नुकसान हुआ है। और उनके कार्य प्रणाली से ऐसा मालूम होता है जैसे की वह कंपनी गैर जिम्मेदाराना कार्य कर रही है उसकी वजह से गली बंद पड़ी है और कंपनी के कार्य करने के कारण हमारे घरों के नीचे नींव की मिट्टी अपने स्थान से हट चुकीं हे और घरों के नीचे पानी आ चुका है और हमारे घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और घर गिर सकते हैं। माननीय हम आपसे निवेदन करते हैं कि जल्द से जल्द आप उस जगह का मौका मुआयना करें और हमारे घर पर जो दरारें व घरों को जो भारी नुकसान हुआ है उनका उसे कंपनी के द्वारा मुआवजा दिला कर हमें सुरक्षित बचाए क्योंकि अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो उसका सीधा-सीधा जिम्मेदार वह कंपनी तथा प्रशासन रहेगा अतः आपसे निवेदन है कि जल्द से जल्द उस कार्य का जायजा लिया जाए और हमें सुरक्षित तरीके से बचाया जाए।
वार्ड :- 80
स्थान :- मुडिया मालियों का मौहला जैनपाठ शाला के पीछे नया कुआ सिटी कोतवाली बीकानेर।




