ताजा खबरे
मंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
IMG 20250914 WA0021 scaled बाल विवाह रोकथाम हेतु धर्मगुरुओ ने संभाली कमान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान महिला कल्याण मंडल बीकानेर की और से संचालित “एक्सेस टू जस्टिस “कार्यक्रम के तहत श्री कोलायत कपिल मुनि मन्दिर मे बाल विवाह मुक्त विश्व की पहल पर वैश्विक अंतरधार्मिक सप्ताहन 12से 14 सितम्बर के तहत बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान महिला कल्याण मंडल जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया के 12 से 14 सितम्बर के दोरान विश्व के सभी देशों के धर्मगुरु अपने अपने धर्मो के अनुयायियों को बाल विवाह ना करने का संदेश दे रहे है।

इसी कड़ी मे बाल विवाह रोकथाम हेतु हुए इस प्रोग्राम में श्री कपिल मुनि मंदिर कोलायत के मुख्य पुजारी महेंद्र शर्मा द्वारा समाज को यह संदेश दिया गया कि सभी को मिलकर बाल विवाह को पूर्णतया भारतवर्ष से खत्म करना है जिस प्रकार से हमारे देश ने पोलियो पर काबू पाकर पोलियो मुक्त भारत का निर्माण किया है ,उसी प्रकार हमें भारत से बाल विवाह को पूर्णता खत्म करना है। धर्मगुरु ने सभी धर्म गुरुओं को यह संदेश दिया कि अगर सभी धार्मिक गुरु नाबालिग बच्चो की शादी ना करने का संदेश समाज मे देंगे तो पूर्ण रूप से भारत से बाल विवाह नष्ट हो जाएगा। जिला समन्वयक अमित कुमार ने मय टीम धार्मिक गुरुओं के साथ मिलकर सभी घाटों पर आए हुए श्रद्धालुओं को बाल विवाह ना करने व बाल विवाह की सूचना होने की सूचना प्रशाशन व बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ्री नम्बर 1800-1027-222 पर देने हेतु जागरूक किया। अभी भी देश में बाल विवाह के खिलाफ जरूरी जागरूकता की कमी है। ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं है कि यह दंडनीय अपराध है। जेआरसी 2030 तक देश से बाल विवाह खत्म करने के मकसद से “चाइल्ड मैरिज फ्री इंडिया” कैम्पेन चला रहा है। संस्था की काउंसलर पिंकी जनागल द्वारा आई हुई सभी महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत करवाया व संस्था के रेड एंड रेस्क्यू कोऑर्डिनेटर बाबूलाल द्वारा पंपलेट बाँटकर बाल विवाह को खत्म करने हेतु लोगों को जागरूक किया।


Share This News