ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20241023 101608 2 बीकानेर में दो ग्राम विकास अधिकारियों को राजकीय सेवा से हटाया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में पांचू पंचायत समिति का मामला।5 वर्षों से अधिक समय से लगातार डयूटी से अनुपस्थित रहने के कारण हटायासीईओ के निर्देश पर पांचू पंचायत समिति बीडीओ ने दोनों के राजकीय सेवा से पृथक करने के आदेश किए जारी

पांचू पंचायत समिति के दो ग्राम विकास अधिकारियों श्री रमेश ओझा और श्री गिरधर स्वामी को राजकीय सेवा से हटा दिया गया है। सीईओ जिला परिषद श्री सोहन लाल ने बताया कि दोनों ग्राम विकास अधिकारियों को 5 वर्षों से अधिक अवधि से स्वेच्छा से लगातार डयूटी/राजकीय सेवा से अनुपस्थित रहने के कारण राजकीय सेवा से हटाया गया है।सीईओ ने बताया कि पांचू पंचायत समिति के ग्राम विकास अधिकारी श्री रमेश ओझा के 02 जून 2016 से बिना सक्षम स्तर से अवकाश स्वीकृत कराये स्वेच्छा से लगातार डयूटी/राजकीय सेवा से अनुपस्थित रहने के कारण और श्री गिरधर स्वामी ग्राम विकास अधिकारी पंचायत समिति बीकानेर के दिनांक 20 नवंबर 2016 से कार्यमुक्त होकर आदिनांक तक पंचायत समिति पांचू में कार्यग्रहण नहीं करने के कारण 20 नवंबर 2016 से निरन्तर बिना सक्षम स्तर से अवकाश स्वीकृत कराये स्वेच्छा से लगातार डयूटी / राजकीय सेवा से अनुपस्थित रहने के कारण राजकीय सेवा से हटा दिया गया है।

सीईओ श्री सोहनलाल ने बताया कि जिला स्थापना समिति की 15 अक्टूबर 2025 को हुई बैठक में उक्त दोनो प्रकरण समिति सदस्यों के समक्ष रखे गये जिसका समिति सदस्यों द्वारा गहनता से अवलोकन एवं परीक्षण किया गया। जिसमें श्री रमेश ओझा ग्राम विकास अधिकारी के दिनांक 02 जून 2016 से व श्री गिरधर स्वामी ग्राम विकास अधिकारी के 20 नवंबर 2016 से बिना किसी सक्षम अवकाश स्वीकृति के गत 5 वर्षों से अधिक अवधि से मुख्यालय से निरन्तर स्वेच्छा से अनुपस्थित होना पाया गया।

जिसके तहत राजस्थान सेवा नियमों के नियम 86 (3), (4) के तहत स्वतः ही राजकीय सेवा से त्याग मानते हुए श्री रमेश ओझा व श्री गिरधर स्वामी को राजकीय सेवा से पृथक करने का निर्णय लिया गया। सीईओ श्री सोहनलाल के निर्देश पर पांचू पंचायत समिति के विकास अधिकारी श्री जसवंत बिश्नोई ने दोनों ग्राम विकास अधिकारियों के राजकीय सेवा से पृथक करने के आदेश जारी कर दिए।


Share This News