





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के जिला कलेक्टर कार्यलय परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। इसके जवाब में कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी हुए चोटिल, पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई है। आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर अस्पताल के खिलाफ कलेक्टर परिसर में हो रहा था विरोध-प्रदर्शन। प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा कर रहे हैं। ADM सिटी रमेश देव ASP सौरभ तिवाड़ी सहित कई थानों की पुलिस और भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। पीसीसी सचिव रामनिवास कूकना, हरिराम गोदारा, किसन गोदारा सहित सैकड़ों लोग मौके पर।




