ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251221 WA0046 scaled मानव अधिकार प्रोटेक्शन राज. का प्रगति संकल्प समारोह आयोजित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। मानव अधिकार के बारे में हर किसी को जानकारी होना आवश्यक, तभी शोषण और अत्याचार से बच सकेगा- घनश्याम गुप्ता
जब से मानव अधिकार आयोग बना, आयोग और संगठन मानव हित में काम कर रहे- संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा
बीकानेर।मानव अधिकार प्रोटेक्शन राज. का प्रगति संकल्प समारोह -2025 रविवार 21 दिसंबर को जिला उद्योग संघ के सभागार में आयोजित हुआ। समारोह में मानव अधिकार आयोग के कार्य और कर्तव्य के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानव अधिकार प्रोटेक्शन राज. के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मानव केअधिकारों की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। आज जरूरी नहीं कि हर मानव को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी हो, जिन्हें जानकारी है वह ठीक हैं, लेकिन जिन लोगों को मानव अधिकार के बारे में कुछ भी नहीं मालूम, वह शोषण का शिकार होते हैं। जानकारी के अभाव में उनके अधिकारों का हनन किया जाता है और हमारी संस्थान का यह प्रयास है कि कम से कम देश के हर नागरिक को अपने अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए। यही कारण है कि आज मानव अधिकार प्रोटेक्शन देश के पच्चीस राज्यों में लाखों सदस्यों के बल पर जुल्म और शोषण के खिलाफ आवाज उठाकर लोगों को जागरुक कर रहा है।

इस मौके पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि दस दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक मानव अधिकार प्रस्ताव पास किया। मानव अधिकारों के संबंद्ध में एक विस्तृत नियम कायदे जो संयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़े देशों के लिए लागू किया। हमारे देश में जब संविधान लागू हुआ, इसमें संविधान की आत्मा है, उसमें लिखा है, व्यक्ति के विचार और मौलिक अधिकारों को आगे बढ़ाते हैं। संविधान में मौलिक अधिकारों में जिनमें धार्मिक, वैचारिक इन सारे मौलिक अधिकारों के आधार पर न्यायिक प्रणाली है, उनको संरक्षण देेने की दिशा में काम कर रही है। देश में संविधान लागू होने के बाद बहुत सारी व्यवस्थाएं, बहुत से संगठन और संस्थान मानव अधिकार के हित में काम कर रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि जी एस टी कमिश्नर ओ पी गोदारा ने अपने संबोधन में कहा कि मानव अधिकार का गठन जब से किया गया है, तब से यह निरन्तर काम कर रहा है। आज भी मानव अधिकार मानव के हितों के लिए लड़ रहा है।मानव अधिकार अपने आप में एक शब्द है। लेकिन पहले हमें यह समझना होगा कि मानव अधिकार है क्या..?, मानव की गरिमा और सम्मान को बचाने के लिए मानव अधिकार कार्य करता है। बहुत कम लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते हैं। अधिकांश नहीं करते! क्यों..? क्योंकि यह हमारे सोच में शामिल हो गया है। लेकिन हमें सोच बदलनी होगी, अन्याय के खिलाफ लड़ेगें तो हमें भगवान ताकत देता है। महिला जिला अध्यक्ष विनिता नाहटा ने अपने संबोधन में संगठन के प्रति निष्ठा जताई और कहा कि जब भी कहीं भी कोई पीडि़त शोषित या दमित हमसे संपर्क करता है, हम उनके साथ खड़े रहते हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश प्रभारी कमल किशोर शर्मा ने आए हुए आगंतुको का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें हमारे संगठन के अंतर्गत उन लोगों का सहयोग करना है, जो असुरक्षित हैं, जिला अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि वर्तमान में सामान्य जन अपने अधिकारों के प्रति उदसीन और अनभिज्ञ है जिस कारण वह अपना शोषण करवाता है, मानव अधिकार जिले में ऐसा वातावरण बनाने की कोशिश करेगा जिस से आमजन जागरूक हो सकें और इस संस्था से जुड़कर संस्था को और मजबूत बना सकें।जिला महासचिव अनुज अग्रवाल, जिला सचिव राजेंद्र सिंह पडि़हार ,पीयूष जोशी, महेश शर्मा उपाध्यक्ष रामेश्वर पनेचा, सवार कुमार उपाध्याय, राधेश्याम पंचारिया ,विशिष्ट अतिथि बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डी पी पचीसिया ,बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक शर्मा और न्यूरो सर्जन डॉ कपिल पारीक ने भी संबोधित किया और कहा कि मानव को अधिकार है, इसकी जानकारी आपको और हमको होनी चाहिए।
इससे पूर्व कार्यक्रम के आरंभ में आए हुएअतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित किए और राष्ट्र गान से संकल्प समारोह का शुभारम्भ किया। आए हुए अतिथियों का जिला संगठन की ओर से माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर दाल मील एसोसिएशन के अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल, उद्यमी राजेश गोयल, महिला संगठन संचालिका राखी चौरडिय़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूदरहेसंचालनज्योतिप्रकाशरंगा ने किया।


Share This News