ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251111 WA0005 जलदाय विभाग ने इन इलाकों में 27 अवैध जल कनेक्शन काटे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अवैध कनेक्शन काटने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने चलाया अभियान
जलदाय विभाग की जल वितरण पाइप लाइन व राइजिंग मैन में उपभोक्ताओं द्वारा किए गए अवैध कनेक्शन काटने और शास्ती लगाने की कार्यवाही प्रगति पर है। विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री खेम चंद सिंगारिया ने समस्त अधिशासी, सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं को अवैध कनेक्शन काटने एवं बकाया राजस्व की वसूली की कार्यवाही में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अभियंता अपने क्षेत्र के सभी अवैध कनेक्शन काटेंगे एवं इन्हें विच्छेद अथवा शास्ती लगाएंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले में 1 अप्रैल से अब तक 2023 अवैध जल संबंध विच्छेद किए गए। पिछले सप्ताह बीकानेर शहर के मुरलीधर व्यास कॉलॉनी, चौंखुटी मोहल्ला, सर्वोदय बस्ती, चौधरी कॉलोनी, गोपेश्वर बस्ती, लाल गुफा रोड, रानी बाजार, जेल रोड, विनायक नगर, भीनासर आदि क्षेत्रों में 27 अवैध जल संबंध विच्छेद किए गए।
उन्होंने अवैध कनेक्शन करने वालों के विरूद्ध पुलिस में प्राथमिकी रिर्पोट दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध जल संबंध विच्छेद करते समय किसी प्रकार की सरकारी सम्पति को नुकसान पहुचता है, तो उसकी भरपाई उपभोक्ता से करने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराने एवं जब से उक्त कनेक्शन अवैध रूप से चल रहा है, तब से लेकर वर्तमान तक की शास्ती राशि उपभोक्ता से वसूल किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत लगातार अवैध जल संबंध विच्छेद करने की कार्यवाही जारी है। उन्होंने आमजन नागरिकों से अपील है कि अपने अवैध जल संबंध को विभाग के नियमानुसार नियमित करवाएं।


Share This News