ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
a6f738ff 9db6 4b81 baad e079890a17ce बीकानेर में पटाखों से 100 से अधिक झुलसे, तीन दिन में अधिक मामले Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में दीपावली के तीन दिन में 100 से ज्यादा मामले झुलसने के आये है। धनतेरस से दीपावली की रात जिले में दीपावली के दौरान आतिशबाजी करते हुए 100 से ज्यादा लोग झुलस गए। कोई भी गंभीर रूप से नहीं झुलसा, ऐसे में किसी को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। पीबीएम अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम चौबीस घंटे तैनात रही, वहीं मारवाड़ जन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने भी झुलसे हुए लोगों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए। समिति के संचालक रमेश व्यास ने बताया-पिछले तीन दिन में बीकानेर के अनेक क्षेत्रों में आतिशबाजी करते हुए सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कोई सामान्य झुलसा तो कोई थोड़ा ज्यादा, लेकिन किसी को गंभीर स्थिति में अस्पताल में नहीं लाना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह हल्की आग भी लगी, लेकिन कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में 3 दिन लगातार मारवाड़ जनसेवा समिति ने सेवाएं दी। लगभग तीन दिनों में 100 लोग पटाखों से जलकर ट्रोमा सेंटर पहुंचे। वहीं कुछ लोग जिला अस्पताल और आसपास के अस्पतालों में भी पहुंचे। समिति सदस्यों को डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन ने सहयोग किया। ज्यादातर लोग अनार और चकरी से जले थे। तीन लोग पोटाश की चपेट में आने से झुलस गए, जिनका इलाज हाथों हाथ ट्रोमा सेंटर में कराया गया। शरीर के कई हिस्सों में पोटाश के कारण आग लगी। समिति की ओर से अस्पताल में रमेश व्यास, मुनीराम सोनी, चंदन ठाकुर, महेंद्र सांवरिया, महेंद्र ढाका, कालू पांडे आदि ने सहयोग दिया।


Share This News