

Tp न्यूज़। बीकानेर के वार्ड 2 में एक गाय ने आज आंतक मचाकर कई जिंदगियों को खतरे में डाल दिया। मुरलीधर व्यास नगर वासियो में गाय का आंतक बना हुआ है। आंतक मचा रही गाय ने एक महिला को भी गम्भीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मोहल्ले वासियो ने पार्षद डॉ सुधा आचार्य को कहा तो आचार्य ने 108 पर फोन मिलाया। घायल महिला को ले जाने के लिये ऐसे में गाय के आंतक से कालोनी वासी डर के मारे सहमे हुए है इस बारे में सम्बंधित लोगो को फोन किया लेकिन मौके पर कोई नही पहुंचा

पार्षद ने जताया विरोध। मोहल्ले वासी भी पार्षद के साथ विरोध पर उतरे।गाय ने लोगो के घरों के बर्तन एव घर के समान इत्यादि बिखेर कर रख दिया। देखने वाले लोग पार्षद के पास पहुंचे तो पार्षद ने 108 को फोन किया।
पार्षद आचार्य ने जिला कलेक्टर को फोन किया सारी जानकारी दी। ऐसे में जिला कलेक्टर सम्बधित एरिया अधिकारी को फोन करके 108 भेजी। इस एरिये में नया शहर थाने में 108 परमानेंट खड़ी रहती है। 108 एक घण्टे बाद पहुंची । पार्षद वार्ड संख्या 2 से श्रीमती सुधा अचार्य तुरंत मौके पर पहुंच गई और घायल औरत की सहायता के लिए जुट गई। जिला प्रशासन व कलेक्टर को फोन इत्यादि से संपर्क कर तुरंत 108 को बुलाया गया और घायलों को तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया। घायल श्रीमती मंजू गोदारा वाइफ ऑफ रवि कुमार साहू निवासी उज्जलवास तहसील नोहर जिला हनुमानगढ़ उम्र कितनी है लगभग 30 साल है।
