ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 1 उचित मूल्य की रिक्त व नवसृृजित दुकानों के साक्षात्कार 24 से 26 फरवरी को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कर आवेदकों के साक्षात्कार 24, 25 तथा 26 फरवरी 2026 को लिए जाएंगे।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि द्वारा जारी आदेशानुसार 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे नगरपालिका क्षेत्र लूणकरणसर व तहसील लूणकरणसर ग्रामीण क्षेत्र के लिए तथा दोपहर 3 बजे नगर निगम बीकानेर क्षेत्र के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

इसी प्रकार 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र के लिए, दोपहर 3 बजे तहसील पूगल के लिए, 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे तहसील श्रीडूंगरगढ़ के लिए तथा दोपहर 3 बजे तहसील छतरगढ़ व खाजूवाला के साक्षात्कार लिए जाएंगे। सभी साक्षात्कार जिला रसद अधिकारी कार्यालय में होंगे।

उन्होंने प्रवर्तन अधिकारी व निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे समस्त आवेदकों व उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों को निर्धारित तिथि, समय तथा स्थान पर आवेदकों के साक्षात्कार लेने के लिए आवश्यक रूप से अवगत करवाएं।


Share This News