ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
SAVE 20260404 211841 12 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया, अवैध खनन पर सख्ती, कार्रवाई जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अवैध खनन पर सख्ती: लगातार दो दिन की कार्यवाहियां मुर्रम खनन पर 9.84 लाख और सिलिका सैंड पर 3.10 लाख रुपए का लगाया जुर्माना

बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार अवैध खनन को लेकर बेहद गंभीर है और अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी श्रृंखला में राजस्व विभाग की सूचना पर खान विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान तहसील बज्जू के पंचपीठ की ढाणी की रोही में अराजीराज एवं नहर के पट्टी की भूमि में खनिज मुर्रम का अवैध खनन करते एक पोकलेन मशीन को जब्त किया गया।

खनि अभियंता श्री महेश प्रकाश पुरोहित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मौके पर 2160 टन खनिज मुर्रम का अवैध खनन पाया गया। अवैध खननकर्ता के रूप में त्रिलोक सिंह निवासी गोगड़ियावाली (बज्जू) का नाम सामने आया, हालांकि वह मौके पर मौजूद नहीं मिला। इस प्रकरण में कुल 9 लाख 84 हजार रुपये की शास्ति आरोपित की गई है।

कार्रवाई के दौरान बज्जू तहसीलदार श्री मदन सिंह यादव, खनिकार्यदेशक श्री अनिरुद्ध सिंह भाटी एवं श्री रमेश गहलोत के साथ बज्जू पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।

वहीं दूसरी कार्रवाई में अवैध सिलिका सैंड से भरे दो वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना नाल को सुपुर्द किया गया। इन वाहनों पर कुल 3 लाख 10 हजार रुपये की शास्ति आरोपित की गई, जिसमें से 1 लाख 55 हजार रुपये की राशि वसूल कर ली गई है।

श्री पुरोहित ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रखी जाएगी और अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।


Share This News