ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251223 WA0021 scaled बीकानेर में 29 जनवरी से 18 फरवरी तक होगा सेना भर्ती, तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर। जिले में अगले महीने 29 जनवरी से 18 फरवरी तक हो रही सेना भर्ती ( वर्ष 2025-26) की तैयारियों को लेकर मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का विजिट किया। इस दौरान बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू और झुंझुनूं समेत पांच जिलों में सेना भर्ती के इंचार्ज कर्नल अंकुर कुमार ने बताया कि सेना भर्ती के दौरान बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से निषेध रहेगा।

सेना भर्ती इंचार्ज कर्नल अंकुर कुमार और उनकी पूरी टीम के साथ एडीएम सिटी श्री रमेश देव,एडिशनल एसपी श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़, निगम उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा, बीडीए उपायुक्त श्री ऋषि पांडे समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम इत्यादि का संयुक्त रूप से जायजा लिया और वहां ट्रैक तैयार करने, प्रतिभागियों के लिए पानी, भोजन,मेडिकल की व्यवस्था करने, टेंट, बिजली, बैरिकेडिंग, सेना टीम के ठहरने समेत एक-एक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कर्नल अंकुर कुमार ने बताया कि राजस्थान में ये पांचवी सेना भर्ती है इससे पहले इसी साल जोधपुर, कोटा, अलवर और सीकर में सेना भर्ती का आयोजन किया जा चुका है। कर्नल अंकुर कुमार ने बताया कि दौड़ के लिए मैदान पर ट्रैक बनाने के साथ साथ एक वैकल्पिक ट्रैक भी तैयार रखा जाएगा। ताकि बारिश होने की स्थिति में उसका इस्तेमाल किया जा सके।

विजिट के दौरान सेना भर्ती से जुड़े मेजर मोहित नायर समेत सेना की पूरी टीम,सीएमएचओ डॉ पुखराज साध, एसकेआरएयू से छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ एच.एल.देसवाल, एसोसिएट प्रो. अशोक शाक्य, डॉ बीडी नाथावत, समेत रोडवेज, परिवहन, खेल, शिक्षा, बिजली विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News