ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20251222 WA0019 महिलाओं के लिये पिंक टॉयलेट बनेंगे, व्यापार मंडल के प्रयास से मुख्य बाजारों के आसपास निगम बनवायेगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। महिलाओं की सुविधा, स्वच्छता एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए नगर में विभिन्न जगह महिला शौचालयों के निर्माण हेतु स्थलों का सर्वे किया गया। यह महत्वपूर्ण कार्य बीकानेर व्यापार एवं उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी जी के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों तथा व्यापार मंडल की निरंतर कोशिशों से साकार हो रहा है।

नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष के निर्देशन में निगम व व्यापार मंडल के संयुक्त सर्वे के दौरान खचाँची मार्केट के सामने रतन बिहारी पार्क, तोलियासर भेरू जी गली के पास, कोटगेट सब्जी मंडी के पास तथा बड़ा बाजार टैक्सी स्टैंड के पास स्थलों का निरीक्षण कर महिला शौचालयों हेतु स्थान अंतिम रूप से तय किए गए । साथ ही पहले बने हुए सार्वजनिक टॉयलेट को सुचारू चालू किए जाएँगे

इस अवसर पर व्यापार मंडल सचिव संजय जैन सांड, नगर निगम सहायक अभियंता ओम चौधरी, ठेकेदार रमजान अब्बासी , साजिद सुलेमानी, शंकर अग्रवाल, जेठमल बोथरा, निरंजन कोचर, कमल बेगानी, हाजी इब्राहीम छींपा , रमजान अब्बासी , जितेन्द्र सुराणा, भगवान दास अग्रवाल, राजू नागौरी, नजरूम इस्लाम एवं महबूब छींपा उपस्थित रहे।
​​ सचिव संजय जैन सांड ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा द्वारा प्रदेश में दी जा रही पिंक टॉयलेट की सौगात के मद्देनजर व्यापार उद्योग मंडल निरंतर यह प्रयास कर रहा था कि मुख्य बाजारों के आसपास महिलाओं के लिये पिंक टॉयलेट बनाये जाएं व जेन्ट्स टॉयलेट को सुचारू किया जाए । नगर निगम के सहयोग से व्यापार मंडल द्वारा की जा रही यह पहल महिलाओं की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को भी सशक्त करेगी। नगरवासियों ने इस जनहितकारी प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।


Share This News