ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251218 WA0008 सिंथेसिस के विद्यार्थियों ने इंडियन टैलेन्ट ऑलिम्पियाड में रचा इतिहास Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में सिंथेसिस प्रीफाऊन्डेशन सीईओ कनिका बजाज ने बताया कि इंडियन टैलेन्ट ऑलिम्पियाड द्वारा आयोजित गणित, विज्ञान व अंग्रेजी ओलिम्पियाड में कक्षा 6 से कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक परिणाम दिया। संस्थान के 153 विद्यार्थी इंडियन टैलेन्ट ऑलिम्पियाड के द्वितीय लेवल के लिए चयनित हुए। संस्थान के तीस विद्यार्थीयों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल से पुरस्कृत किया गया। कक्षा 6 के कुश पंवार अंग्रेजी, गणित व विज्ञान तीनों ओलिम्पियाड में गोल्ड मैडलिस्ट रहे। इसी प्रकार कक्षा 8वीं की देवेशी सुथार को अंग्रेजी ओलिम्पियाड , अरविन्द गोदारा को गणित ओलिम्पियाड व लेविन देपावत को विज्ञान ओलिम्पियाड में गोल्ड मैडल प्राप्त हुए। कक्षा 9 से साजिया परिहार को अंग्रेजी, मनीष मुण्ड को गणित व वाहिद को विज्ञान ओलिम्पियाड में गोल्ड मैडल व कक्षा 10वीं से यशिता आचार्य को विज्ञान, ऐश्रा भट्ट को गणित व अंग्रेजी ओलिम्पियाड में गोल्ड मैडल प्राप्त हुआ। संस्थान से एक ही ओलिम्पियाड परीक्षा में एक सत्र में 150 से ऊपर बच्चों का सलेक्शन होना संपूर्ण बीकानेर में एक रिकॉर्ड है।

विधार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर के आशीर्वाद,सिंथेसिस के सिस्टम, गुरूजन द्वारा कराई गई विशिष्ट तैयारी और ओलिम्पियाड की विशिष्ट टैस्ट सीरीज को दिया। प्री फाउंडेषन कॉर्डिनेटर चिरायु सर ने बताया कि सिंथेसिस में प्रीफाउंडेषन बैचेज (कक्षा 6 से 10) मंे इन प्रतिष्ठित ओलम्पियाड परीक्षाओं की विशिष्ट तैयारी कराई जाती है इसलिए ऐसे परिणाम प्राप्त होेते है।

  1. कुश पंवार
  2. ऐश्रा भट्ट
  3. देवेशी सुथार
  4. अरविन्द गोदारा
  5. लेविन देपावत
  6. साजिया परिहार
  7. मनीष मुण्ड
  8. वाहिद
  9. यशिता आचार्य

Share This News