ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
bkanara btha ghara ma bjaraga thapata ka shava malna ka mamalkamahara samaja na hataya ka jataya shakahataya b541718656c6d451f0dfcce224c54d39 बुजुर्ग दंपति के शव मिलने का मामला, हत्या की आशंका, धरने पर जताया आक्रोश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के सेक्टर 4/11 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बंद मकान से बुजुर्ग दंपति के रक्तरंजित शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय गोपाल वर्मा और उनकी 72 वर्षीय पत्नी निर्मला वर्मा के रूप में हुई है। बीते दो-तीन दिनों से दंपति नजर नहीं आए थे और न ही किसी से संपर्क हो पाया था। जब घर से कोई हलचल नहीं दिखी तो पड़ोसियों ने शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर दोनों के शव खून से सने हुए पाए गए।

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपति का एक बेटा नोएडा में और दूसरा विदेश में रहता है। वारदात को अंजाम कैसे दिया गया और किसने दिया, इसे लेकर पुलिस अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कह रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

इस हत्याकांड को लेकर कुम्हार समाज में भारी आक्रोश है। समाज के सैकड़ों लोग पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे शव नहीं उठाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और जल्द कार्रवाई की मांग की। वहीं फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।


Share This News