ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260112 WA0023 scaled खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने की मैराथन जनसुनवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बारह घंटे से अधिक समय चला दौर, प्रत्येक प्रकरण को सुना गंभीरता से, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने सोमवार को अपने आवास पर मैराथन जनसुनवाई की। सुबह 8 बजे से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने लगे। यह दौर देर शाम तक चलता रहा। श्री गोदारा ने प्रत्येक प्रकरण में संबंधित अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से प्रकरणों को अविलम्ब निस्तारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार ग्र्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक जनसुनवाई करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत ग्राम पंचायत से लेकर तहसील और जिला स्तर पर जनसुनवाई का दौर नियमित चल रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, अतिक्रमण हटाने, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार जैसी समस्याएं रखी। श्री गोदारा ने कहा कि इस दौरान प्राप्त प्रकरण का सयमबद्ध निस्तारण करवाया जाएगा।

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत करवाने के लिए गामीणों ने मंत्री श्री गोदारा का आभार जताया तथा उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार ने गत दो वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। सरकार ने दो वर्षों में युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, वृद्ध और दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ा है।

विधायक निधि से की कईं कार्यों की अनुशंषा
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने विधायक निधि से विभिन्न कार्य करवाने का आग्रह किया। मंत्री ने मौके पर ही इनकी अनुशंषा की। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य सरकार ने पिछले दोनों बजट के दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को अनेक सौगातें दी हैं। इस बार भी जन भावना के अनुरूप अधिक से अधिक घोषणाएं करवाने के प्रयास होंगे। इसके लिए अधिकारियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों से चर्चा की गई है।

विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक
इस दौरान मंत्री श्री गोदारा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी और बिजली की आपूर्ति, चिकित्सकीय सुविधाओं की स्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके मद्देनजर अधिकारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत जीरामजी योजना के बारे में बताया और कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

नियमित हो रही जनसुनवाई
श्री गोदारा ने बताया कि गत दिनों रिडमलसर पुरोहितान और खिंयेरा में जनसुनवाई की गई। इसके अलावा जिला मुख्यालय एवं जयपुर में भी आमजन की समस्याएं सुनकर इनका निस्तारण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठाएं।


Share This News