ताजा खबरे
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 186 बीकानेर में 300 कबूतर की मौत से खलबली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। यहाँ बीकानेर में श्रीकोलायत तहसील की बीठनोक ग्राम पंचायत में होली के दिन एक साथ करीब तीन सौ कबूतरों की मौत से खलबली मच गई है। वन विभाग के आला अधिकारियों को रविवार की शाम तक इसकी कोई जानकारी नहीं थी। बीठनोक ग्राम पंचायत की माधोगढ़ की रोही में चक खुड्डी की ओर जा रहे रास्ते पर खेतों में कबूतर मृत अवस्था में मिले हैं। इन कबूतरों की संख्या करीब तीन सौ बताई जा रही है। क्षेत्र में बकरियां चराने वालों ने इन मृत कबूतरों को देखकर गांव में सूचना दी। जिस पर करीब तीन बजे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृत कबूतरों को देखकर उनके भी होश उड़ गए। बाद में वन विभाग को इस आशय की जानकारी दी गई।वन विभाग के अतिरिक्व वन संरक्षक नरेंद्र चौधरी के मुताबिक मामले की जानकारी ली जा रही है। संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। जल्द ही मौके से मिले मृत पशुओं की मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृत कबूतरों के सेम्पल जांच के लिए भेजे जाएंगे। बर्ड फ्लू की आशंका में सेम्पल लेने में सावधानी बरती जा रही है। फूड पॉइजनिंग से भी मौत हो सकती है। इस क्षेत्र में अगर बर्ड फ्लू जैसी कोई बीमारी है या किसी पेयजल में गड़बड़ी है इस बारे में जानकारी ली जा रही है।


Share This News