

Tp न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के गंगा शहर से पॉजिटिव रोगी लगातार आ रहे है। कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को शहर में पांच पॉजिटिव केस आए हैं, इसमें 12 वर्ष का एक किशोर भी शामिल है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में करणी नगर की 64 साल के बुजुर्ग हैं। उदयरामसर के तीन पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें एक युवती और दो युवक है। तीनों की उम्र 22 से 27 साल के बीच है। इसके अलावा बारह साल की बच्ची भी पॉजिटिव आई हैै। इसके अलावा करीब बीस लोगों की रिपोर्ट अभी पूल में है। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह तक आएगी।
जिन लोगों की जांच एक बार फिर से की जा रही है, उनमें अधिकांश बीकानेर से बाहर के हैं। इनमें दो दिल्ली के सुल्तानपुर से है तो सात लोग पंजाब से हैं। इसके अलावा बीकानेर के श्रीरामसर, गंगाशहर, अंबासर, कुम्हारो का मोहल्ला भीनासर और करणी नगर के केस भी है। इनमें कुछ की पॉजिटिव रिपोर्ट शुक्रवार सुबह तक आ सकती है। इन सभी को आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं। पॉजिटिव बढ़ रहे हैं आप सचेत रहें।
