

Tp news राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन, लखनऊ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट में ली अंतिम सांस, पार्थिव देह को ले जाया जा रहा प्रयागराज, राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निधन पर जताया शोक, पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। राजस्थान और गुजरात के राज्यपाल रहे अंशुमान सिंह आज इस दुनिया से रुखसत हो गए। उनके निधन की खबर से राजनीतिक क्षेत्र और उनके शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में लखनऊ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिटयूट में अंतिम सांस ली। फिलहाल उनके पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया जा रहा है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे।
