





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अलवर जिले की कठूमर सीट पर दशकों तक राज करने वाले पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का रविवार सुबह जयपुर के SMS अस्पताल में निधन हो गया। 73 वर्षीय बैरवा पिछले 20 अप्रैल से अस्पताल में भर्ती थे और गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लंबे करियर में उन्होंने निर्दलीय, कांग्रेस और भाजपा जैसे प्रमुख दलों का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा उन्होंने इनेलो और राजपा (राजपा) के साथ भी काम किया। उनकी राजनीतिक पकड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर शानदार जीत दर्ज की थी।


